Aaj ka Panchang/ आज बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस सप्तमी को गंगा सप्तमी भी कहा जाता है। माना जाता है कि गंगा सप्तमी को ही गंगा का पृथ्वी पर प्राकट्य हुआ था। सप्तमी तिथि प्रात: 11.27 बजे आरंभ होगी जो अगले दिन तक रहेगी। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.28 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.57 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दोपहर 11.52 बजे से 12.45 बजे तक दुष्ट मुहूर्त तथा कुलिक योग रहेगा। कंटक योग सायं 5.08 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.37 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.22 बजे से 9.15 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 7.23 बजे से 9.02 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.19 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 5.53 बजे से 9.09 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.19 बजे से 6.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.19 बजे से 11.05 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.07 बजे तक सुकर्मा योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक रहेगा। अमृत काल 4.20 बजे से 6.06 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।