सत्ता जाने से मछली की तरह छटपटा रही कांग्रेस : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर् रायगढ़ दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से कांग्रेस बुरी तरह छटपटा रही है। बता दें कि सीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे थे।

यहां मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णु देव ने कहा कि, सत्ता जाने से कांग्रेस छटपटा रही है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समय देश की सबसे बड़ी पार्टी थी। जिसने आजादी के 50-55 साल तक देश पर एक छत्र शासन किया, लेकिन आज वह विलुप्त होने की कगार पर है। यह सब उनकी गलत नीतियों के कारण हुआ है। कांग्रेस आज ठीक उसी तरह सत्ता जाने से तड़प रही है, जैसे पानी से बाहर निकलने पर मछली तड़पती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

कैम्पा में 2.35 करोड़ का घोटाला? कोरबा के इन नालों में पानी से ज्यादा बहा भ्रष्टाचार, ज़ब चाचा कोतवाल तो डर काहे का की तर्ज में भ्रष्टाचार ! भ्रष्टाचार से DFO, SDO लाल, सुकमा की तरह 95 न सही 50 जमीन के पेपर मिलने के पक्का आसार।

Live Cricket Update

You May Like This

कैम्पा में 2.35 करोड़ का घोटाला? कोरबा के इन नालों में पानी से ज्यादा बहा भ्रष्टाचार, ज़ब चाचा कोतवाल तो डर काहे का की तर्ज में भ्रष्टाचार ! भ्रष्टाचार से DFO, SDO लाल, सुकमा की तरह 95 न सही 50 जमीन के पेपर मिलने के पक्का आसार।

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?