बस्तर में ड्राइवरों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, यात्री परिवहन से लेकर रसोई तक संकट

जगदलपुर.

बास्तानार क्षेत्र में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखाई देने लगा है. राष्ट्रीय राजमार्ग-63 के कोड़ेनार क्षेत्र में 13 नवंबर को भी वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा.

नियमित बस सेवाएं बाधित होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बस स्टॉप पर यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें समय पर बसें नहीं मिल रही हैं. दूसरी ओर माल वाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जरूरी सामानों की आपूर्ति भी बाधित होने लगी है. इसका सीधा असर घरेलू जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की उपलब्धता पर पड़ रहा है.

सबसे चिंताजनक स्थिति किलेपाल गैस वितरण केंद्र की है, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक समाप्त होने की जानकारी सामने आई है. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. हड़ताल लंबी खिंचने पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और प्रभावित होने की आशंका है. अब लोगों की मांग है कि प्रशासन ड्राइवर संगठनों से बातचीत कर समाधान निकाले, ताकि यात्री और माल परिवहन जल्द सामान्य हो सके.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786