आज का पंचांग 09 अप्रैल 2025: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और त्योहार

आज का पंचांग 09 अप्रैल 2025: हिंदू संस्कृति में हर शुभ कार्य को शुरू करने से पहले पंचांग देखना जरूरी होता है। इससे न केवल शुभ मुहूर्त की जानकारी मिलती है, बल्कि दिन की सकारात्मकता और नकारात्मकता का भी आकलन किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग और शुभ समय।

आज बुधवार है, विक्रम संवत 2082 और शक संवत 1947 के अनुसार यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात 10:55 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। आज चंद्रमा सिंह राशि में है और सुबह 9:56 तक मघा नक्षत्र रहेगा, फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा।

आज गंड योग शाम 6:24 तक रहेगा, इसके बाद वृद्धि योग बनेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:25 से 12:45 तक शुभ रहेगा। आज कोई दुष्ट मुहूर्त नहीं है, और न ही भद्रा या पंचक का योग है।

सूर्योदय सुबह 6:05 और सूर्यास्त शाम 6:36 बजे होगा।
राहुकाल दोपहर 12:20 से 1:54 तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

आज श्री विष्णु द्वादशी, हरिदमनोत्सव और सौर्य दिवस जैसे विशेष पर्व मनाए जा रहे हैं। दिशा शूल उत्तर दिशा में है, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचें, या यात्रा से पहले पांच कदम पीछे चलें।

आज के प्रमुख चौघड़िया मुहूर्त:

  • लाभ: सुबह 6:05 से 7:36

  • अमृत: 7:36 से 9:12

  • शुभ: 10:46 से 12:22

  • चर: 3:27 से 5:02

  • रात्रि लाभ: 3:10 से 4:36

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786