जबलपुर के स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का आरोप, उंगली मरोड़ने से लिगामेंट डैमेज; मां ने थाने में की शिकायत

जबलपुर

गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल (जीसीएफ) में कक्षा 10वीं के एक छात्र के साथ कथित मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने स्कूल की शिक्षिका पर बेटे की उंगली मरोड़ने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इस घटना में छात्र के हाथ की उंगली का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया।

मामले में शिकायत करने स्कूल पहुंची मां के साथ अभद्रता और धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने शिक्षिका के पति और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्र अनुराग दुबे के साथ क्या हुआ

पीड़ित छात्र अनुराग दुबे के परिजनों के मुताबिक, अनुराग रोजाना की तरह स्कूल गया था। इसी दौरान शिक्षिका दीक्षा शर्मा ने कथित तौर पर उसका हाथ और उंगली मरोड़ दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिवार का कहना है कि चोट के कारण छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786