दो तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त…नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद। जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों के पास से 40 लाख का गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली में ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत और ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपाकर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा।

दोनों आरोपी का नाम राधेश्याम कलेत निवासी खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद और अशोक सोना निवासी कसालवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद है। पुलिस ने दोनों के पास से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध गांजा जब्त किया है। गांजे की कुल कीमत 40 लाख आंकी जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786