दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान! छठ पर आज से चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, कन्फर्म टिकट का मौका

 नई दिल्ली

छठ-पूजा पर घर जाना है, और अगर कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है, तो घबराएं नहीं.  अगर पटना जाना है तो इससे बेहतर कोई ट्रेन नहीं हो सकती है. छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. खास बात यह है कि ये ट्रेन सुबह दिल्ली से खुलेगी और शाम में पटना पहुंच जाएगी। 
 
दरअसल, छठ पर रेल यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच विशेष वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. वंदे भारत हाईटेक ट्रेन है और इससे सफर बेहद आरामदायक रहता है. छठ त्योहार के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें चलाने की पूरी रूपरेखा तैयार की है। 

 आइए इन ट्रेनों की समय-सारणी, रूट और कहां-कहां रुकेगी विस्तार से जानते हैं. 

1. ट्रेन संख्या 02258/02257: नई दिल्ली- पटना जंक्शन- नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 02258 (नई दिल्ली से पटना जंक्शन): यह ट्रेन 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 05:00 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और उसी दिन शाम 18:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यानी दिनभर का सफर होगा. सुबह ट्रेन दिल्ली से खुलेगी और शाम होते ही यात्रा पटना पहुंच जाएंगे। 
   
गाड़ी संख्या 02257 (पटना जंक्शन से नई दिल्ली): यह ट्रेन वापसी में 12 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में भी दिनभर का सफर होगा। 

2. ट्रेन संख्या 02436 / 02435: नई दिल्ली – पटना जंक्शन – नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 02436 (नई दिल्ली से पटना जंक्शन): यह ट्रेन 13 नवंबर 2026 को सुबह 08:35 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और उसी दिन रात 21:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।  

गाड़ी संख्या 02435 (पटना जंक्शन से नई दिल्ली): यह ट्रेन पटना से वापसी में 14 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे पटना जंक्शन से चलेगी और रात 21:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
इन दोनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में 16-कार वंदे भारत कोच का उपयोग किया गया है, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके. इन दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में निर्धारित किया गया है। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786