भैया दूज पर प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना में भाई-बहनों ने लगाई डुबकी

 प्रयागराज
कार्तिक शुक्ल द्वितीया यानी भैया दूज के दिन तीर्थराज प्रयागराज के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है. भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना नदी में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमुना स्नान और पूजन से यमराज का आशीर्वाद मिलता है, जिससे अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और लंबी आयु की प्राप्ति होती है. सुबह से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचकर यमुना मैया और यमराज की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जल पुलिस और गोताखोर तैनात किए हैं। 

यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव की संतान यमराज और यमुना आपस में भाई-बहन थे. कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे. यमुना ने उनका तिलक कर विधिवत स्वागत किया था. प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाएगा और यमुना स्नान करेगा, उसे यम का भय नहीं रहेगा। 

प्रयागराज के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज में सुबह से ही श्रद्धालु संगम और यमुना तटों पर एकत्रित हो रहे हैं. भाई-बहन एक साथ स्नान करने के बाद सुख-समृद्धि और आरोग्य जीवन की कामना कर रहे हैं. कई श्रद्धालु इस पावन अवसर पर दान-पुण्य और पितरों के निमित्त तर्पण भी कर रहे हैं. यम द्वितीया का यह पर्व भारतीय संस्कृति, परिवार और सनातन आस्था का सुंदर प्रतीक है। 

सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
घाटों पर उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल पुलिस, नावों की सतत निगरानी और कुशल गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि आस्था का यह पावन पर्व सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786