छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के 1457 बच्चों को दिवाली का तोहफा, 4 साल बाद मिली बस सेवा

छिंदवाड़ा
 4 सालों से बस का इंतजार कर रहे सांदीपनि स्कूल के बच्चों को आखिरकार दिवाली पर स्पेशल गिफ्ट मिल ही गया. बस की सुविधा शुरू हो गई. छिंदवाड़ा के गुरैया में सीएम राइस स्कूल की शुरुआत हुई. बाद में इसका नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय कर दिया गया, लेकिन कोई भी बस ऑपरेटर यहां बस चलाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था. अब करीब साल बीत जाने के बाद टेंडर हुआ है। 

1457 बच्चों को मिलेगा फायदा
सांदीपनि विद्यालय में बस सुविधा का शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि, ''प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सांदीपनि विद्यालयों में अब आवागमन की सुविधा का भी विस्तार किया जा रहा है. सांदीपनि विद्यालय गुरैया में बस सेवा प्रारंभ की गई। 

1457 विद्यार्थियों को मिलेगा बस सेवा का लाभ
बस सेवा प्रारंभ होने से विद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से विद्यालय से 15 किलोमीटर तक की दूरी पर रहने वाले विद्यार्थी अब आसानी से विद्यालय पहुंच सकेंगे. करीब 4 साल के लंबे समय से इस सुविधा का लाभ मिलने से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी राहत मिलेगी. विद्यालय में 1997 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 1457 विद्यार्थियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। 

सांसद ने बच्चों से पढ़ाई का लिया फीडबैक
बस सेवा की शुभारंभ के मौके पर पर सांसद ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से चर्चा किया. उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा की. बस सेवा प्रारंभ होने से छात्र और छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण तथा संबंधित शासकीय अमला उपस्थित था। 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786