संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। वहीं, हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज देश-विदेश में अयोध्या का नाम हो रहा है।

उदासीन आश्रम के महंत डॉ. स्वामी भरत लाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को नया आकार दिया है। वैदेही वल्लभ पुंज बावन जी मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री पर रामलला की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि वे सिंधु हैं और उनके बारे में जो बोला जाए वह बिंदु है।

वासुदेव घाट स्थित पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास ने कहा कि अयोध्या में आज जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण संभव हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले यहां बजबजाती नालियां दिखाई देती थीं। महंत ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा फिर जीतेगी जिससे अयोध्या का और अधिक विकास होगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786