रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब सख्त, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर
 रायपुर प्रेस क्लब में गोली चलने की घटना की छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज और महासचिव आशीष मिश्रा ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए गंभीर और चिंताजनक बताया है।

अध्यक्ष संदीप तिवारी राज एवं महासचिव आशीष मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के संवाद, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक मूल्यों की अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान में गोलीकांड जैसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटनाएं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों से जुड़े संस्थानों में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रेस क्लब जैसे स्थानों पर सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है।

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब ने संबंधित अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

अध्यक्ष संदीप तिवारी राज और महासचिव आशीष मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पत्रकारिता जगत से जुड़े संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786