लखनऊ के लोहिया पार्क में दिसंबर तक शुरू होगा म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के लिए बनेंगे खास झूले

लखनऊ
 लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों के सुन्दरीकरण एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा। इसी क्रम में लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में प्ले फाउंटेन, वाटर बेस्ड लाइट एंड साउंड शो लगेगा। ग्रीन कारिडोर परियोजना के अंतर्गत बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार शाम एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष ने बताया कि लोहिया पार्क में प्ले फाउंटेन एवं चिल्ड्रेन प्ले एरिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए फाउंटेन में म्यूजिक व कलरफुल लाइट की व्यवस्था है। साथ ही, बच्चों के खेलने के लिए मल्टी एक्टिविटी झूले भी लगाए जा रहे है।

दिसम्बर 2026 तक प्ले फाउंटेन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही, पार्क में घूमने-टहलने वाले लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा। गोमती रिवरफ्रंट पर नदी का जलस्तर काफी हद तक घट गया है। इसको देखते हुए वहां वाटर बेस्ड लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण किया जाएगा।

इस शो में वाटर स्क्रीन पर एडवांस्ड लेजर, लाइट एंड साउंड तकनीक और प्रोजेक्टर्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के शानदार इतिहास के साथ-साथ लखनऊ की समृद्ध नवाबी संस्कृति, कला और विरासत को प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया जाएगा।

ग्रीन कारिडोर परियोजना के तृतीय चरण का निरीक्षण
उपाध्यक्ष ने ग्रीन कारिडोर परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत बैकुंठधाम से ला मार्टिनियर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने शहीद पथ को मिलाने वाली क्लोवर लीफ के कार्य और बारिश के बाद जलस्तर घटने से मिट्टी की भराई करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, मरी माता मंदिर के पास क्लियरेंस और नाला व सड़कों के सुदृढ़ीकरण संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786