पंचकूला में अपराधियों पर शिकंजा, हिस्ट्रीशीटरों की होगी कड़ी निगरानी

 पंचकूला
 जिले में आदतन अपराधियों की अब खैर नहीं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। अब पुरानी फाइलें खोली जाएंगी। जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर, आदतन व संभावित अपराधियों का सत्यापन होगा।

कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने  सेक्टर-4 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विभिन्न क्राइम यूनिट्स एवं महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, नशा तस्करी, जुआ, अवैध हथियारों के कारोबार और आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई। डीसीपी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध के प्रति कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक टीम एकजुट होकर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

बैठक में फैसला लिया गया कि जिले में जुआ, नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों एवं ठिकानों की पहचान कर क्राइम यूनिट्स की विशेष टीमें गठित की जाएंगी

ये टीमें लगातार गश्त, निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी और जुआ और नशा तस्करी के अड्डों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

इसके अलावा आदतन अपराधियों, संभावित अपराधियों और जमानत पर बाहर चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का फिर से सत्यापन एवं निगरानी अभियान भी शुरू किया जाएगा। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूरे जिले में बढ़ाई जाएगी नाकाबंदी
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने निर्देश दिए कि पूरे जिले में नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और अपराध की रोकथाम के लिए नियमित चेकिंग तेज की जाएगी।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786