भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 200 फीट ऊंची गैलरी गिरी, बड़ा हादसा टला

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन विभाग में गैलरी अचानक भर-भराकर गिर गई, इसके गिरने से 200 फीट ऊंची बना पूरा ढांचा जमीनदोज हो गया, हादसे के कारण कोक ओवन में कार्य अवरुद्ध हो गया।

हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरे क्षेत्र को सील कर दिया, साथ ही सीआईएसएफ को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रभावित क्षेत्र में ना जा सके। विभागीय टीम इलाके की तलाशी ले रही है, हालांकि अभी तक किसी भी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

राहत की बात है कि जिस वक्त गैलरी ढही उस वक्त कोई भी कर्मचारी नीचे मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786