4 मई 2025, रविवार। देश के उत्तर, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, केरल, मध्य प्रदेश समेत 16 राज्यों में शनिवार को आंधी, बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई तक देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विशेषकर पूर्वोत्तर, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में बिजली गिरने की घटनाएं और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज
-
मध्य प्रदेश: पूर्वी हिस्सों में ओलावृष्टि और आंधी। अशोकनगर में बिजली गिरने से 38 बकरियों की मौत हो गई। अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
-
राजस्थान: झुंझुनू और नागौर में ओले गिरे। कई क्षेत्रों में तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
-
पंजाब-हरियाणा: पटियाला, अंबाला और लुधियाना समेत अन्य जगहों पर तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री कम रहा।
-
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: धौलाधार और लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी, शिमला और धर्मशाला में ओलावृष्टि। सेब और सब्जियों को नुकसान।
-
तेलंगाना: 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं।
-
केरल, कर्नाटक: कई आंतरिक इलाकों में भारी बारिश।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम भारत में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव मौसम में यह बदलाव ला रहा है।
अलर्ट और सावधानी
-
अगले 4-5 दिन तक बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी।
-
किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को बचाने के लिए जरूरी उपाय करें।
-
लोगों से अपील है कि मौसम खराब होने की स्थिति में खुले में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।