छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम, NQAS प्रमाणन प्राप्त करने वाले अस्पतालों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम है कि शासकीय अस्पतालों द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों ने NQAS प्रमाणन प्राप्त किया, जो पहले के वर्षों से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधारों और अंतिम छोर तक बेहतर सेवा पहुँचाने का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और उनकी टीम की तारीफ करते हुए, खासकर सुदूर इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सुकमा जिले के चिंतागुफा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुका है, जो एक बड़ी सफलता है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 436 शासकीय अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को अब तक NQAS प्रमाणन मिल चुका है, और 644 अन्य संस्थानों का मूल्यांकन प्रक्रिया में है। इस प्रयास से छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुसंगत, भरोसेमंद और उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की निरंतर पहल और टीम वर्क से छत्तीसगढ़ जल्द ही देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता राज्यों में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?