सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी: जानिए 17 अप्रैल 2025 के ताज़ा रेट

17 अप्रैल 2025 का सोने का भाव फिर से एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोना अब ₹94,579 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जो बुधवार के ₹93,102 के मुकाबले अच्छी बढ़त दर्शाता है। इसी तरह चांदी की कीमत भी बढ़कर ₹96,575 प्रति किलो हो गई है, जो पिछले दिन ₹95,030 थी।

सोने-चांदी के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं और निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ता दिख रहा है। नीचे दिए गए आंकड़े सुबह के रेट्स हैं, जो दिनभर बाजार खुलने के साथ बदल सकते हैं।

🔸 शुद्धता के अनुसार सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम):

  • सोना 999 (24K): ₹94,579

  • सोना 995: ₹94,200

  • सोना 916 (22K): ₹86,634

  • सोना 750 (18K): ₹70,934

  • सोना 585: ₹55,329

  • चांदी 999: ₹96,575 प्रति किलो

🔸 शहरवार 22, 24 और 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली/जयपुर/लखनऊ/गाजियाबाद/नोएडा/गुरुग्राम/चंडीगढ़:

    • 22K: ₹87,340 | 24K: ₹95,320 | 18K: ₹71,460

  • मुंबई/कोलकाता/चेन्नई/अहमदाबाद/पटना:

    • 22K: ₹87,190 | 24K: ₹95,170 | 18K: ₹71,340

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786