साधना प्रमोद साहू बनीं रायपुर जोन 3 की अध्यक्ष

राजधानी रायपुर के जोन 3 की अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो गई है। भाजपा की साधना प्रमोद साहू को जोन 3 का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चूंकि भाजपा संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन भेजा गया था, इसलिए उनका चुनाव निर्विरोध हुआ।

निर्विरोध चुनी गईं साधना प्रमोद साहू

गौरतलब है कि गुरुवार को राजधानी में जोन अध्यक्षों के चुनाव आयोजित किए गए थे। हालांकि, भाजपा नेताओं के बीच मतभेद और टकराव के चलते जोन 3 का चुनाव टाल दिया गया था। इसके बाद संगठन ने नेताओं के बीच विवाद को शांत कराकर फिर से चर्चा की, जिसके बाद साधना प्रमोद साहू का नाम फाइनल किया गया।

पार्टी में जोश, समर्थकों में उत्साह

साधना प्रमोद साहू की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जोन 3 में संगठन और जनहित कार्यों को मजबूती मिलेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण के‍विरूद्ध की जाए कार्यवाही

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786