पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे रायपुर-अभनपुर मेमू ट्रेन, 9 साल बाद सेवा शुरू

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, जहां वे बिलासपुर में जनसभा करेंगे। इसके अलावा, वे अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन शाम 4:30 बजे अभनपुर से चलकर 5:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

9 साल बाद दोबारा शुरू होगी ट्रेन सेवा

गौरतलब है कि 9 साल बाद रायपुर और अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा फिर से शुरू की जा रही है। 31 मार्च से यह रूट दो मेमू ट्रेनों के साथ नियमित संचालन में आ जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा सस्ता और सुविधाजनक सफर

रायपुर और नवा रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी। खास बात यह है कि इसका किराया मात्र 10 रुपये रखा गया है।

स्टॉपेज और ट्रेन का शेड्यूल

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार के अनुसार, ट्रेन रायपुर, मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

सुबह की ट्रेन:

  • रायपुर: 9:00 बजे

  • अभनपुर: 10:10 बजे

  • रायपुर वापसी: 11:45 बजे

शाम की ट्रेन:

  • रायपुर: 4:20 बजे

  • अभनपुर: 5:30 बजे

  • रायपुर वापसी: 7:20 बजे

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण के‍विरूद्ध की जाए कार्यवाही

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786