सुकमा में 26 लाख के 9 नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब जवानों ने तेजी लाई है। जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। नक्सली अब मुख्य धरा में लौट रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 26 लाख के 9 इनामी नक्सलियों ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल है। इतना ही नहीं नक्सली बटालियन में शामिल 1 सक्रीय नक्सली ने भी सरेंडर किया है।

बताया जा रहा है कि, सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर करने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786