रायगढ़: एनीकट में मिली दो बहनों की लाश, पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला

रायगढ़ जिले के पचधारी एनीकट में दो सगी बहनों की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार रात एक बहन का अपने भाई से किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में आकर वह घर से निकल गई, जिसके बाद उसकी छोटी बहन भी उसे रोकने के लिए पीछे चली गई। पूरी रात वे दोनों घर नहीं लौटीं। मंगलवार सुबह एनीकट में उनकी लाश तैरती हुई मिली, जिससे खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों और पुलिस का मानना है कि बड़ी बहन ने गुस्से में आकर जान देने की कोशिश की होगी, जबकि छोटी बहन उसे बचाने गई और दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हालांकि, अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है और जांच जारी है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, “रायगढ़ के पचधारी डैम में डूबने से दो बेटियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।”

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मृतक बहनों के परिजनों को ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि यह आत्महत्या थी, दुर्घटना या कोई अन्य कारण।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786