पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 24 नक्सली ढेर, बीजापुर में 20, कांकेर में 4 का एनकाउंटर, शव-हथियार बरामद, फायरिंग जारी..

जगदलपुर। दो मुठभेड़ में फोर्स ने 24 नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर में 20 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। ऑटोमैटिक हथियार सहित सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है।

बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786