CM ने जवानों के साहस को किया सलाम, बोले, भयमुक्त होगा बस्तर, दो मुठभेड़ में 26 नक्सली हुए ढेर, हथियार भी हुए बरामद..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नक्सल आपरेशंस में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। एक जगह मुठभेड़ में जहां 22 नक्सली मारे गये हैं, तो वहीं दूसरी जगह पर 4 नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

इधर जवानों की इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि क्रूर,  निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है। भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है….। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने की भी दुःखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेरा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार अब तक मुठभेड़ में जवानों ने 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया है वहीं एक जवान राजू ओयामी शहीद हो गए। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786