भिलाई, 2 मार्च 2025 – एन.एस.यू.आई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) की दुर्ग जिला इकाई में आज महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई। भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव के आदेशानुसार, छत्तीसगढ़ एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय के अनुमोदन से और एन.एस.यू.आई दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री गुरलीन सिंग की सहमति से मेजर सिंग सागर को दुर्ग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर आज दोपहर 12 बजे सेक्टर-5 स्थित विधायक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एन.एस.यू.आई और युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
50 युवाओं ने एन.एस.यू.आई की सदस्यता ली
इस नियुक्ति के साथ ही खालसा स्कूल दुर्ग और सनशाइन स्कूल के कुल 50 युवाओं ने एन.एस.यू.आई की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे दुर्ग जिले के किसी भी स्कूल या कॉलेज में छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
छात्रों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मेजर सिंग सागर ने कहा कि वे छात्र-छात्राओं के अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और एन.एस.यू.आई पदाधिकारी मौजूद रहे।