CG Winter Weather : उत्तर से आ रही ठंडी हवा से छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी ठंड, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा,बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। उत्तर की ओर से ठंडी हवाओं का आना शुरू होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर भी मंगलवार से शुरू हो गया है।

उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं लगातार आ रही हैं। इसकी वजह से अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, गिरावट का दौर उत्तर की ओर से शुरू होगा। इसके बाद ठंडी हवाओं का प्रभाव मध्य छत्तीसगढ़ में, जबकि अंत में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।
यानी कि अगले दो से तीन दिनों में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी। सुबह के समय में कोहरा छाए रहने के साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

इसमें रायगढ़ के मुकड़ेगा में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में और आएगी गिरावट
उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार अगले चार दिनों तक गिरावट रहने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में चार डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट संभावित है। वहीं, सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट संभावित है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर में लगभग हर वर्ष हल्की गर्मी देखने को मिलती है। मगर, इसके बाद ठंडी हवाओं का आगमन तेज होता है। वहीं, पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी केंद्रों में सामान्य औसत से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?