रायपुर दक्षिण उपचुनाव के आखिरी दिन दीपक बैज का बड़ा आरोप : बोले – ‘बीजेपी बांट रही सोने के सिक्के’, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन पीसीसी दीपक बैज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा जनता को लुभाने के लिए सोने के सिक्के बांट रही है। दीपक बैज ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है।

पार्टी के मुद्दों और रणनीतियों के बारे में दी जानकारी

बता दें कि, आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आगामी दक्षिण उपचुनावों के लिए पार्टी के मुद्दों और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर विभिन्न सामग्रियों का वितरण कर जनता को लुभाने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया।

बैज बोले – उपचुनाव में जीत के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है भाजपा

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, दक्षिण में होने वाले उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा हर संभव हथकंडा अपना रही है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चूड़ियां, पायल, साड़ी, पांच सौ से एक हजार तक के नोट, ताश की गड्डियां, सोने के सिक्के, शराब और तरह-तरह की गोलियां बांट रही है। यह व्यवहार भाजपा के डर की हद को दर्शाता है। दीपक बैज ने यह भी कहा कि, चुनाव आयोग को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है। लेकिन दक्षिण के लोगों ने ठान लिया है कि वे अपना सोना, कंबल और साड़ियां सब ले जाएंगे, लेकिन वोट कांग्रेस को देंगे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786