अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने अवैध निर्माण को ढहाया

रायपुर। भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जे को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। निगम के अधिकारियों ने आज सुबह-सुबह भिलाई के सैलानी दरबार में पूरे पुलिस बल के साथ पहुंचा है। निगम की टीम ने कर्बला मैदान में बने अवैध मजार व कई अवैध दुकानों को धराशाई कर दिया है।

बता दे कि कई वर्षों से भिलाई नगर निगम की जमीन पर कर्बला मैदान में मजार के नाम पर अवैध कब्जा किया गया था, साथ ही कई दुकान भी नगर निगम की जमीन पर बनी हुई थी। जिसे लेकर कई बार इन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अवैध कब्जाधारियों की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसके बाद कलेक्टर ने इन अवैध निर्माण को धराशाई करने का निर्णय लिया था।

इसके बाद आज नगर प्रशासन की टीम पूरे तैयारी के साथ कर्बला मैदान पहुंची, और अवैध दुकानों व अवैध दरगाह को उठा दिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की करीब 400 करोड रुपए की जमीन पर इन अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा किया हुआ था। इस कार्यवाही के दौरान किसी अपनी घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786