अज्ञात बदमाशों ने किया वकील का अपहरण,रात भर की पिटाई, मांगी 30 लाख की फिरौती

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वकील के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने दफ्तर से घर जा रहे वकील को रास्ते से  किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने वकील से रात भर मारपीट की। साथ ही उन्होंने वकील से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इस दौरान आरोपियों ने वकील के एटीएम से पैसे निकाले साथ ही एक लाख रुपए की रकम फोन पे करवा ली। आरोपियों ने  वकील के पास मौजूद आभूषणों को भी छीन लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों में वकील को रास्ते में छोड़कर चले गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित वकील की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना के विषय में जानकारी देते हुए वकील मुकेश रघुवंशी ने बताया कि वह देर वह   अपने दफ्तर से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें किडनैप कर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही  30 लाख रुपए की मांग की। अपहरण की जानकारी के बाद पुलिस ने जब घेराबंदी की तो उन्होंने उसे आशिमा मॉल के सामने उन्हें वाहन से धकेलकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786