राहुल के ईडी वाले बयान पर सीएम साय का तंज

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी पर दिए गए बयान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। राहुल के ईडी वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल कांग्रेस ने राहुल ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया (एक्स) पर एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “ED के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ED का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। मैं उन्हें चाय और बिस्कुट खिलाऊंगा।’

राहुल के इस बयान पर अब सीएम साय ने कहा कि, जो अपराधी है, उन पर कार्यवाही होकर ही रहेगी। छत्तीसगढ़ में ईडी ही नहीं अन्य एजेंसियां भी लगातार कार्यवाही कर रही हैं। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786