Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के बीच पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, हाई अलर्ट

पुंछ (धनुज) . जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सैक्टर में शुक्रवार देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि भारतीय सेना ने भी उकसावे का ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया। कृष्णा घाटी में अग्रिम भारतीय चौकी पर सीमा पार से गोलीबारी की खबर मिलते ही सेना एक्शन में आ गई।

पाकिस्तान के उकसावे पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ और थोड़े समय बाद यह रुक गई। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हाल ही में किया गया संघर्ष विराम उल्लंघन घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को कवर फायर प्रदान करने का प्रयास हो सकता है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना आंतरिक राजनीतिक लाभ के लिए सीजफायर का उल्लंघन करती रही है। पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को समर्थन और प्रशिक्षण देता है। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने का प्रयास करता रहा है।इस हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786