Parliament Session: संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा,विपक्ष उठाएगा नीट का मुद्दा

लोकसभा के विशेष सत्र में आज यानी शुक्रवार से संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. लोकसभा में बीजेपी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर प्रस्ताव रखेंगे और सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखेंगे. वहीं, दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखेंगी.

परंपरा और संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के लिए अलग-अलग प्रस्तावों को अपनाया जाता है. दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से तीखे हमले हो सकते हैं.

विपक्ष उठाएगा नीट पेपर लीक का फैसला

दूसरी ओर से इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दलों के सदस्य राज्यसभा में 267 के तहत और लोकसभा में कार्यास्थगन के नोटिस देकर नीट के मामले पर चर्चा और सरकार से जवाब की मांग करेंगे. सूत्रों ने यह भी बताया कि विपक्षी दल संसद में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर शुरू हो रही चर्चा में भी भाग लेंगे.

‘सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पेपर लीक होने की हालिया घटनाओं की जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बीजेपी एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं और नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं.

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786