न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन 11 जुलाई तक

रायपुर / जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए फरवरी 24 में आमंत्रित आवेदन प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। सभी न्यूज वेबसाईट/पोर्टल्स को इम्पैनलमेंट के लिए अब नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 27 जून 2024 से 11 जुलाई 2024 तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाईन आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in  में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्ते देखी जा सकती है। नियम एवं शर्तों का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुनः आवेदन करना होगा।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786