कूलर के करंट की चपेट में आईं मां-बेटी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मां और बेटी करंट की चपेट आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोहटा थाना क्षेत्र के बनबार गांव की है। बताया जा रहा है कि आज मंलगवार को मां सपना लोधी और 7 साल की मासूम वैष्णवी कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद परिजन बिजली की सप्लाई को बंद किया। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर विक्रम पटेल ने जांच के मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नोहटा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786