लोकसभा स्पीकर के लिए 64 साल की पुरंदेश्वरी नाम की चर्चा, जानिये कौन है पुरंदेश्वरी ?

नई दिल्ली / नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. टीम मोदी में 71 मंत्रियों को जगह मिली है. कामकाज भी शुरू हो चुका है. जल्द ही मंत्रालयों का बंटवारा होना है. इस बीच लोकसभा स्पीकर के लिए भी NDA के घटक दलों में जोर-आजमाइश चल रही है. पहले अटकलें थीं कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024) में 16 सीटें जीतने वाली TDP के चीफ चंद्रबाबू नायडू NDA सरकार को समर्थन देने के एवज में लोकसभा स्पीकर का पद चाहते हैं. जबकि BJP इसे अपने पास रखना चाहती है. इस बीच स्पीकर की रेस में डी पुरंदेश्वरी का नाम सामने आने से कैलकुलेशन बदल गए हैं. पुरंदेश्वरी को नायडू की काट के तौर पर देखा जा रहा है.
आइए जानते हैं कौन हैं डी पुरंदेश्वरी?

डी पुरंदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक और दिग्गज नेता रहे एनटी रामाराव की बेटी हैं. 64 साल की पुरंदेश्वरी मौजूदा TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की साली हैं. 1996 में जब एनटी रामाराव का तख्तापलट किया गया था, तब पुरंदेश्वरी ने नायडू का समर्थन किया था. उस वक्त उनके इस रुख की काफी चर्चा भी हुई थी.

2004 में लड़ा पहला चुनाव
पुरंदेश्वरी की पढ़ाई-लिखाई चेन्नई से हुई है. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1979 में लिटरेचर में बीए किया. 2004 के 14वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने फिल्म निर्माता दग्गुबाती रामानायडू को हराया. पहली बार वो बापटला निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंचीं. इस बार लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजमहेंद्रवरम सीट से करीब 2.40 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाईएसआर कांग्रेस के जी श्रीनिवास को हराया है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786