मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, PM आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घरों का होगा निर्माण

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में पहली कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 10 सालों में 4 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण हो चुका है। पीएम मोदी ने अभी किसी भी मंत्री के विभागों का बंटवारा नहीं किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद का जिम्मा संभालने के बाद सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के आदेश दिए। इससे 9.8 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 2000-2000 रुपये की राशि पहुंचेगी।

बता दें कि 9 जून यानी रविवार की शाम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिली हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से 32 सीटें दूर रह गई। लेकिन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनडीए के सहयोगी दल टीडीपी और जेडीयू दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को चुनाव में 234 सीटें मिली हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786