बलौदा बाजार हिंसा : धर्मगुरु खुशवंत साहेब ने समाज से की शांति बनाए रखने की अपील, कहा-दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलौदा बाजार में 10 जून को सतनामी समाज का आंदोलन उग्र हो गया। आंदोलनकारियों ने शहर में जमकर आगजनी की। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान उन्होंने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हिंसक भीड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पर पथराव किया। इसकी वजह से कई अधिकारी घायल हो गए। वहीं सतनामी समाज के धर्मगुरु और भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बलौदाबाजार हिंसा की निंदा की है।

गुरु खुशवंत साहेब ने सतनामी समाज के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना में समाज के लोग शामिल नहीं है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व घुस आए थे, जिन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी की।

गुरु खुशवंत साहेब ने समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज अहिंसा का पुजारी है। बाबा गुरु घासीदास के संदेश सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलता है। उन्होंने कहा कि कोई न कोई असामाजिक तत्व भीड़ में घुसे और उप​द्रव का काम किया, समाज को बदनाम करने का काम किया हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों से आग्रह किया कि संविधान जिंदा है, संविधान से मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786