नितिन गडकरी सड़क, राजनाथ रक्षा, शाह को फिर गृह मंत्रालय मंत्री की जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अमित शाह दूसरी बार लगातार गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। एस जयंशकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है। पिछले कार्यकाल में एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में मोदी सरकार के लिए शानदार काम किया था। इसका उन्हें इनाम मिला है।बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया।

निर्मला सीतारमण लगातार दूसरी बार वित्त मंत्री का जिम्मा संभालेंगीष। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय और, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय के साथ-साथ शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान फिर शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे। जीतनराम मांझी को एमएसएमई मंत्रालय दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

सर्वानंद सोनोवाल को फिर से पोर्ट शिपिंग मंत्री बनाया गया है। राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी को दिया गया है। ज्यातिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मंत्रालय बनाया गया है। सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय दिया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। हरदीप सिंह पुरी को फिर से पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

किरन रिरिजू को अल्पसंख्यक मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय, मतस्य मंत्रालय बनाया गया है। चिराग पासवान को फूड एवं प्रोसेसिंग मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। मनसुख मांडविया को खेल एवं युवा मामलों के साथ-साथ रोजगार एवं श्रम मंत्री बनाया गया है। जी किशन रेड्डी को कोल एवं खनन मंत्री बनाया गया है। एचडी कुमारस्वामी को हेवी इंडस्ट्री और स्टील मंत्री बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक एवं आधिकारिता मंत्री बनाया गया है। पिछले कार्यकाल में भी यह मंत्रालय संभाल चुके हैं। जुएल ओरांव को आदिवासी मंत्रालय दिया गया है। गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 293 सीटों पर जीत मिली है,जबकि इंडी गठबंधन को 234 सीटों पर विजय हासिल हुई है। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं। इन चुनावों में तीसरी बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बहुमत के आंकडे़ से 32 सीटें पीछे रह गई।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786