प्री मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत…आंधी तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

  रायपुर । छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है।इसी बीच देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है।

केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं  रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया।  बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इन जगहों में हुई बारिश

वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर वर्षा भी हुई। कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर और मनोरा में दो सेमी वर्षा के आंकड़े दर्ज किए गए। जबकि जशपुर के कुनकुरी, पंडरिया, तपकरा, बकावंड में एक सेमी वर्षा हुई। मंगलवार को  रायपुर में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786