झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : संजय श्रीवास्तव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। संजय श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें झारखंड में ठगबंधन की सरकार का पर्दाफाश करना है एवं झारखंड में सुशासन, आदिवासियों के विकास एवं अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति का उत्थान करने वाली भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने यह भी कहा कि “झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है”।

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड में ठगबंधन एवं भ्रष्टाचार के पितामह सोरेन सरकार के शासन को झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का काल के रूप में याद किया जाएगा। जिसके मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो ऐसी पार्टी और ऐसे गठबंधन को जनता कभी दोबारा मौका नहीं देगी। हमें जन-जन तक यह बात पहुंचानी है कि झारखंड में जंगल राज एवं कुशासन समाप्त करना है एवं भाजपा की सरकार बनानी है झारखंड का गौरव झारखंड का खोया हुआ स्वाभिमान फिर से लौटाना है।

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786