रायपुर : स्थानीय गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय प्राध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम (FDP ) का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर डॉक्टर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रोफेसर राजीव चौधरी शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय तथा श्री आरके गुप्ता उपाध्यक्ष शिक्षा प्रचारक समिति की विशेष उपस्थिति रही कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण कार्यशाला बेहद अच्छे माहौल में शुरुआत होने जा रही है सभी सत्र रोचक और महत्वपूर्ण होंगे यहां मौजूद सभी शिक्षक इस प्रशिक्षण कार्यशाला में भागीदारी देकर उपयोगी ज्ञान अर्जित करने में सफल होंगे ऐसी उम्मीद है कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डॉक्टर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता और तकनीक काफी चुनौतीपूर्ण है ऐसा दौर आने वाला है जब सभी शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षा से स्वयं को अपडेट करना होगा उन्होंने सुझाव दिया की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मदन मोहन मालवीय ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से ऐसे गुणवत्तापूर्ण प्रोग्राम चलाए जा सकते हैं जिसमें रवि शंकर विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने तैयार है उनका कहना था कि भारत एक समय विश्व गुरु था तमाम विश्व के देश भारत में अध्ययन के लिए आते थे परंतु ग्लोबल पैरामीटर ने इस मिथक को बदल दिया और आज भारत पीछे हो गया है उन्होंने बताया कि शिक्षकीय कार्य मे शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान है आने वाले दिनों में नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है जिसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय की भागीदारी होगी ऐसी अपेक्षा जा रही है उनका कहना था कि शिक्षा में होने वाले परिवर्तन को शिक्षकों को अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को भी लाभ देकर उत्तम स्थिति में पहुंचने का प्रयास करना चाहिए कुलपति डॉक्टर शुक्ला ने कहा









