राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। सुबह से छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। प्रदेश के कई जगहों में आज बारिश हुई है और वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

बता दें कि, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786