लोकसभा चुनाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया मतदान

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि 11 बजे तक छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों पर 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है। जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है।

अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786