जशपुर मतदान केंद्र से आई बड़ी खबर,पोलिंग बूथ में वोट डालने आए बुजुर्ग की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में मतदान जारी है. इस बीच सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई. वृद्ध मृतक का नाम तारसियुस टोप्पो बताया जा रहा है. घटना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है. यह पूरा लोदाम के जामटोली मतदान केंद्र क्रमांक 303 का है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान जारी है. सुबह 11 बजे तक 29.90% मतदान वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा मतदान अभी तक रायगढ़ में 32.92% हुआ है. जबकि सबसे कम बिलासपुर में 25.29% मतदान हुआ है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786