CG BREAKING : पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली…प्रधान आरक्षक की हुई मौत

रायपुर : देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज किया जा रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आज शुक्रवार की सुबह क़रीबन 7-8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में गोली चल गई, जिसमे एक आरक्षक की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि बंगले में आशीष कर्मा के सुरक्षा में लगे हुए VIP सुरक्षा कंपनी के APC राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786