सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा जरुरी

बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का मामला बेहद पुराना है। यहां सरकार ने हमेशा से नक्सलियों को खत्म करने के लिए कई प्रयास किये। पर राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भी नक्सली सक्रीय है। इस मामले में काफी राजनीती भी होती आई है। वहीं भाजपा सरकार आने के बाद तीन महीने में बड़ी संख्या में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने  प्रदेश से कांग्रेस के खात्मे के बाद नक्सलियों के खात्मा होने की बात कही है।

सीएम साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसियों को चुनाव में उनके इस सवाल का जवाब जनता देने जा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी जान लें और समझ लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह के बयानों से यह साफ हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस तरह से कांकेर में हुई मुठभेड़ की घटना को लेकर बयान दे रही थी उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है। कांग्रेस के इस कृत को अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। हम नक्सलियों के अब आमने सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमरे साथ अब जनता ने भी नक्सलियों का सफाया करने का ठान लिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी। साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786