छत्तीसगढ़ के इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धरसींवा थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। मजदूर बदहवास होकर चिल्लाते हुए बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना सिलतरा के कपसदा फॉर्च्यून मेटेलिक फैक्ट्री में दोपहर के समय हुई है। फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें तीन श्रमिक बुरी तरह झुलस गए।

हादसे की जानकारी धरसींवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल तीन मजदूरों को अस्पताल भेजा, जिसमें एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की हालत गंभीर है। जिनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786