कल सीएम केजरीवाल को दिया था नोटिस…आप मंत्री आतिशी के घर फिर पहुंची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर आज फिर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने पहुंची है। आप विधायकों की कथित खरीद फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस पहले भी आतिशी को नोटिस दे चुकी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल और आईटीसी के घर नोटिस देने पहुंची थी हालांकि सरकारी आवास पर मौजूद अधिकारी नोटिस लेने के लिए तैयार थे। लेकिन पुलिस ने सीएम को ही नोटिस देने की बात कही। वही अफसरों से चर्चा के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री नोटिस लेने नहीं पहुंचे। जिससे दिल्ली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा था। इसके बाद शनिवार की सुबह क्राइम ब्रांच की टीम फिर से केजरीवाल की आवास पहुंची।

यह है पूरा मामला

दरअसल दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर उनके विधायकों को 25-25 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी सरकार को गिराने के लिए सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने के पेशकश का आरोप लगाया था।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786