युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल – सीजन 4” किया लॉन्च

 

युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल सीजन -4” आज रायपुर में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लांच किया गया।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री सुबोध हरितवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अमन दुबे, सह-प्रभारी अंकित साहू, वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल कर एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री सुबोध हरितवाल ने बताया यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता है जिसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहे है, 2019, 2020, 2022 एवं 2023 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुनकर आये थे जिन्हें अलग अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्हीं में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यंग इंडिया के बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमन दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वक्ता साथियों का चयन करेंगे, प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी जिसकी आखिरी तारीख 26 जनवरी 2024 है।

दूसरे चरण में फ़रवरी के दूसरे सप्ताह तक जिला स्तर पर उन प्रतिभागियों को आमंत्रित कर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और इसमें जीतने वाले प्रथम 5 लोगों को जिला प्रवक्ता नियुक्त कर प्रदेश में बुलाया जाएगा।

तृतीय चरण में मार्च के प्रथम सप्ताह तक जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर पुनः से भाषण प्रतियोगिता होगी और उसमें प्रथम 5 प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के द्वारा एक पूरा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम लांच किया गया है। यह प्रदेश के युवाओं हेतु प्रवक्ता बनने का एक स्वर्णिम अवसर है और इस कर्यक्रम को सफल बनाने हेतु हम पूर्ण प्रयास करेंगे और केंद्र हो या राज्य दोनों ही सरकारों का पूरे छत्तीसगढ़ के युवा “यंग इंडिया के बोल” के मंच से पुरजोर विरोध करेगा।

वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल कर ने बताया की हम इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ज़िला व ज़िले में आने वाली विधानसभा में लांच करेंगे और ग्रामीण स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को गूगल फॉर्म के माध्यम से इसमें आवेदन हेतु प्रोत्साहित करेंगे।

पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले 5-5 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मार्च के प्रथम सप्ताह में नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे जिसमे जीतने वाला को युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी में उचित स्थान दिया जाएगा ।

 

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786