Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

नईदिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गोल्ड का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.24 फीसदी या 150 रुपये की गिरावट के साथ 61,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 का डिलीवरी वाली चांदी 0.38 फीसदी या 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2024.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 8.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2019.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की वैश्विक कीमतों में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। चांदी का वैश्विक वायदा भाव बुधवार सुबह 0.64 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786