अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन, राम मंदिर के करीब बनाएंगे नया आशियाना! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में जल्द ही घर बनवा सकते हैं। बिग बी ने इसके लिए अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के जरिए राम नगरी में जमीन खरीदी है।

राम नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। नगर के विकास
कास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू करवाई हैं जिससे भव्य और नव्य अयोध्या का सपना साकार हो सके।

बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी
मंदिर उद्घाटन के बाद अयोध्या विश्व के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरेगी और बड़े पैमाने पर आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। ऐसे में नगर मे होटल और टाउनशिप से जुड़ी कंपनियां बड़ा निवेश कर रही हैं। अयोध्या में अब भारी निवेश भी होने लगा है।
राम मंदिर से केवल 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही

बताया जा रहा है कि सदी के महानायक ने इस टाउनशिप में 10000 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत 14.5 करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ससे पहले लखनऊ के पास काकोरी में भी जमीन खरीद चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जिस जगह पर जमीन खरीदी है वह राम मंदिर से केवल 15 मिनट की दूरी पर बताई जा रही है साथ ही अयोध्या एयरपोर्ट से इसकी दूरी 30 मिनट की है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786